Delhi CM: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) में आतिशी का कद बहुत बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में जेल से बाहर CM पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुना, जिससे पता चलता है कि वो आतिशी पर कितना भरोसा करते हैं।
मुख्यमंत्री (CM) पद संभालने के बाद से ही आतिशी ने धड़ाधड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। वो पार्टी के नंबर-1 और नंबर-2 माने जाने वाले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ जमीन पर उतरकर काम कर रही हैं। उधर दिल्ली विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। आतिशी (Atishi) के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है। दिल्ली की मुख्यमंत्री (Delhi CM) बनने के बाद आतिशी बुधवार, 26 सितंबर को बतौर CM पहली बार विधानसभा में पहुंचीं।
CM आतिशी का राम-लक्ष्मण वाला बयान
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भाषण दिया। आतिशी ने अपनी स्पीच की शुरुआत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए की। उन्होंने केजरीवाल और सिसोदिया को राम-लक्ष्मण कहा। दोनों एक साथ इस सदन में बैठे हुए हैं, जिसकी पार्टी के विधायकों को बहुत खुशी है।
BJP पर जमकर बरसीं CM आतिशी?
CM आतिशी ने कहा-
एजेंसियों के दुरुपयोग पर निकाला गुस्सा
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और बीजेपी को खरी-खोटी सुनाई। आतिशी ने कहा-
वहीं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भी सदन में बीजेपी और मोदी सरकार को घेरा। केजरीवाल ने बीजेपी पर भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर उनके पीछे पड़ी हुई है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया लंबे समय बाद एक साथ विधानसभा में दिखाई दिए हैं। दोनों पर कथित शराब घोटाले को लेकर केस दर्ज हैं और दोनों जमानत पर बाहर हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar की यूट्यूबर ने मचाई सनसनी, कहा- भोजपुरी स्टार पवन सिंह मेरी हत्या करना चाहते हैं, FIR दर्ज