बारिश का मौसम दिल्ली के आसपास की कई जगहों को और भी खूबसूरत बना देता है। ऐसे में इस मानसून (monsoon) घर पर बैठने के बजाय एक छोटी-सी रोड ट्रिप (road trip) पर निकलें और अपनों के साथ यादगार पल बिताएं। आप दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप (weekend trip) का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली (Delhi) से 4 घंटे के अंदर मौजूद ये शानदार डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। यहां हरियाली, झीलें, किले और सुकून भरा माहौल आपका इंतजार कर रहा है।