दिल्ली सरकार 1 अप्रैल से शहर में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के फ्यूल भरने पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है। 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। सरकार ने बताया दिल्ली के 80 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे, जो उन वाहनों की पहचान करेंगे जिनके रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा चुके है