AAP on BJP : आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गए।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने समारोह में भारद्वाज का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें ‘पटका’ और मिठाई भेंट की।
सचदेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारद्वाज 2017-2022 के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाकानेर वार्ड से आप पार्षद थे।
यह भी पढ़ें: ‘कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे’, श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी
यह भी पढ़ें: 250 ग्राम आलू हुए चोरी तो शिकायत दर्ज कराने पहुंचा नशेड़ी! पुलिस के साथ बातचीत का मजेदार VIDEO VIRAL