Delhi News : दिल्ली पुलिस को सुबह 4:29 बजे इस घटना की जानकारी मिली। विवेकानंद मार्ग पर एमसीडी के एक कियोस्क में ढाबा चलाने वाले सुनील ने बताया कि उनके दो कर्मचारी – रविंदर (30) और भरत (25)कियोस्क के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान पास में एक पेड़ गिरा, जिससे बिजली का तार टूट गया और आसपास करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई