(खबरें अब आसान भाषा में)
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में राजस्थान तेल चोरी मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जीजा-साले की जोड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों शातिराना अंदाज में पेट्रोल और डीजल की चोरी के कई मामलों में वांछित थे। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।