उत्तर पूर्वी दिल्ली में घर के बाहर पटाखे जलाने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग को चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को घटी। पुलिस के अनुसार साहिल (17) अपने घर के सामने पटाखे जला रहा था, तभी वहां तीन अन्य निवासी पहुंचे और पटाखे जलाने लगे।
पुलिस ने बताया कि पटाखे को जलाने को लेकर पीड़ित और दूसरे समूह के बीच झगड़ा हो गया, जिसके दौरान एक आरोपी ने साहिल को घोंप दिया। उसने बताया कि पीड़ित को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) , 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि दोनों पक्षों को पटाखे कहां से मिले थे।
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2025 तक पटाखे जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
इसे भी पढ़ें: लॉरेंस नहीं हकला ने दी पप्पू यादव को धमकी,UAE वाली साली का सिम किया यूज