रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता, जो शालीमार के एक बिजनेसमैन हैं, वो इस बैठक में नजर आए। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि रेखा गुप्ता ने अपने पति को बैठक में क्यों आने दिया। उन्होंने इसकी तुलना पंचायत वेब सीरीज के गांव ‘फुलेरा’ से की, जहां महिला प्रधान की जगह उसका पति ही सारे काम करता है