शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रमुखों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन कराएं। साथ ही, माता-पिता और अभिभावकों को बदली हुई व्यवस्था की जानकारी तुरंत दी जाए। इसके अलावा, दिल्ली में सभी सरकारी और निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है। बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे