इस साल 1 जनवरी से 23 जुलाई तक हुई रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कुल 7,880 से ज्यादा लोगों के लापता होने के केस दर्ज हुए हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सबसे ज्यादा लापता मामलों की संख्या दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले में सामने आई है, जहां बवाना, स्वरूप नगर और समयपुर बादली जैसे इलाकों से कुल 908 लोग गायब हैं