Delhi Rain: मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलेगी।