(खबरें अब आसान भाषा में)
वीरेंद्र सहवाग जाटों पर कमेंट कर बुरा फंस गए हैं. लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. आईपीएल में कॉमेंट्री के दौरान सहवाग ने जाटों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है. लोग का कहना है कि सहवाग जो खुद जाट समुदाय से आते हैं वो कैसे भला इस तरह की अजीब टिप्पणी जाटों को लेकर कर सकते हैं.