संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष में अपनी प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करते हुए संकल्प जताया है कि 2026 के दौरान, यूएन चार्टर का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करने, शान्ति को बढ़ावा देने व आपसी एकजुटता के लिए हरसम्भव प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, साझा चुनौतियों के समाधान एक साथ मिलकर ढूंढने के लिए किया गया एक जीवित वादा है, जिसे हर हाल में बचाना होगा.