आपने कई बार महसूस किया होगा कि किसी चीज या इंसान को छूते ही अचानक करंट जैसा झटका लगता है। यह झटका बिल्कुल बिजली के करंट जैसा महसूस होता है, जबकि आसपास कोई बिजली कनेक्शन नहीं होता। दरअसल इसे स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कहते हैं, जिसका सीधा संबंध हमारे शरीर में बनने वाले इलेक्ट्रिक चार्ज से होता है। इसके पीछे एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण छुपा है