विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने दक्षिण सूडान में सभी पक्षों से हिंसक टकराव, सैन्य गतिविधियों को तुरन्त रोकने, तनाव में कमी लाने और जोंगलेई प्रान्त में फँसे लाखों लोगों तक जीवनरक्षक खाद्य सहायता पहुँचाने की अपील की है. इससे पहले, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने एक वक्तव्य में बढ़ती हिंसा और उससे नागरिक आबादी पर हो रहे असर के प्रति गहरी चिन्ता व्यक्त की थी.