दक्षिण सूडान में यूएन सहायता मिशन (UNMISS) में सेवारत भारतीय शान्तिरक्षक मेजर स्वाति शान्ताकुमार मानती हैं कि “कोई भी व्यक्ति इतना छोटा नहीं होता कि वह बदलाव न ला सके.” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हाल ही में, मेजर स्वाति को दक्षिण सूडान के मलाकल में, महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध लैंगिक और यौन हिंसा से जुड़े मामलों पर किए गए उनके कार्यों को मान्यता देने के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की है.