दक्षिण सूडान का जोंगलेई प्रान्त मवेशियों के लिए जाना जाता है. यहाँ मवेशी केवल सम्पन्नता या सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रतीक ही नहीं, बल्कि हज़ारों परिवारों की रोज़ी-रोटी के आधार हैं. लेकिन ग्रामीण इलाक़ों में पशु-चिकित्सा सेवाएँ सीमित हैं और इलाज अक्सर पहुँच से बाहर होता है. इन हालात में दक्षिण सूडान में यूएन मिशन – UNMISS, के शान्तिरक्षक, सचल पशु-चिकित्सा शिविर लगाकर बीमार पशुओं का निशुल्क इलाज और दवाएँ मुहैया करा रहे हैं.