दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) के फ़ोर्स कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन ने चेतावनी दी है कि देश एक बेहद गम्भीर मानवीय व सुरक्षा संकट से जूझ रहा है और गृहयुद्ध फिर छिड़ने की आशंका प्रबल है. उन्होंने यूएन न्यूज़ के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि देश में हिंसक टकराव को फिर भड़कने को रोकना और आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित करना, यूएन मिशन की सर्वोपरि प्राथमिकता है. भ्रामक जानकारी व जानबूझकर ग़लत जानकारी फैलाए जाने, और हेट स्पीच के इस्तेमाल से लोगों को डराने के लिए अफ़वाहें उड़ाई जा रही हैं, और इसके मद्देनज़र, UNMISS ने देश की सरकार के साथ मिलकर उपयुक्त क़दम उठाए हैं. (वीडियो)…