दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) ने देश में बढ़ती हिंसा और प्रथम उप राष्ट्रपति रिएक मचार को हिरासत में लिए जाने की ख़बरों के बीच सभी पक्षों से संयम बरतने और शान्ति समझौते को बनाए रखने की अपील की है. यूएन मिशन ने कहा है कि टकराव को तुरन्त टालना होगा और दक्षिण सूडान के लोगों की भलाई के लिए बातचीत फिर शुरू की जानी होगी.