दक्षिण एशिया ने वर्ष 2024 में बच्चों को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दक्षिण एशियाई देश, मज़बूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और मज़बूत वैश्विक साझेदारियों के बल पर, न केवल महामारी से आई गिरावट से उबर सके, बल्कि कोविड-पूर्व स्तरों को भी पीछे छोड़ते हुए, लाखों बच्चों को घातक बीमारियों से बचाने में सफल रहे हैं.