ST Hasan One Nation one Election : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन (S. T. Hasan) ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को अव्यवहारिक और संविधान के खिलाफ बताया है। (S. T. Hasan) उन्होंने कहा, ‘यह संभव नहीं है। अगर सरकार गिरती है तो क्या सभी राज्यों के चुनाव फिर से होंगे? यह योजना डिक्टेटरशिप की ओर बढ़ने का संकेत है।’
एसटी हसन (S. T. Hasan) ने भारत की विविधता को इसकी विशेषता बताते हुए कहा, ‘अनेकताओं में एकता हमारी पहचान है। अब थोड़े दिनों में ‘वन नेशन, वन रिलीजन’ या ‘वन नेशन, वन फूड’ की बात करेंगे। यह सब न तो संभव है और न ही देश के हित में।’ सपा नेता ने इसे देश की संवैधानिक परंपराओं के लिए हानिकारक बताया और सरकार से स्पष्ट योजना पेश करने की मांग की।