बागी सांसदों का कहना है कि काकोली घोष दस्तीदार अभी भी लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ व्हिप हैं। उनका दावा है कि उनकी जगह कल्याण बनर्जी को नियुक्त किए जाने की जानकारी लोकसभा सचिवालय को आधिकारिक तौर पर कभी नहीं दी गई थी। इस पूरे मामले में सांसदों की संख्या काफी अहम मानी जा रही है। फिलहाल लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं