पुलिस ने बताया कि कामारेड्डी जिले में इस घटना के संबंध में पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, हनमकोंडा जिले में श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में इसी तरह से लगभग 300 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर मारने के आरोप में दो महिला सरपंचों और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था