इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए बांग्ला भाषा का भी सहारा लिया। प्रधानमंत्री ने राज्य में एक सार्वजनिक रैली में कहा, “तृणमूल जाबे, पोरिबोर्तन होबे (तृणमूल जाएगी और परिवर्तन होगा)”। इसके जरिए उन्होंने वोटर्स और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस दोनों को एक संदेश दिया