रविवार को पश्चिमी तुर्की प्रांत इज़मिर में भीषण आग लग गई जो अब तेज हवाओं के चलते और भी विकराल हो गई है। आग को बुझाने में दिक्कत हो रही है। तुर्की के वन मंत्री ने बताया कि 11 विमानों और 27 हेलीकॉप्टरों की मदद से 1,000 से ज़्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। सुरक्षा को देखते हुए चार गांवों और दो स्थानीय इलाकों को खाली करा दिया गया है।