ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तुर्किए और अजरबैजान के लिए बुकिंग में कमी आई है। साथ ही टिकट कैंसेलेशन के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। भारतीय पर्यटक अब इनकी जगह दूसरे वैकल्पिक स्थानों को चुन रहे हैं। शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों को मई से जुलाई 2025 के बीच तुर्किए और अजरबैजान के लिए लगभग 2,000 बुकिंग कैंसेलेशन के रिक्वेस्ट मिल चुके हैं