संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक कार्यालय के ‘विक्टिम्स ऑफ टेररिज्म एसोसिएशन नेटवर्क’ (VOTAN) के डिजिटल हाइब्रिड उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया और पाकिस्तान के प्रतिनिधि के जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले का संदर्भ दिए जाने पर अपने ‘जवाब देने के अधिकार’ का इस्तेमाल करते हुए इसका जोरदार तरीके से उत्तर दिया