गोवा के पणजी में रंग, भावनाएँ और रचनात्मकता उस समय और निखर उठे, जब वैश्विक सक्षमता फ़ोटो प्रतियोगिता (GAPC) ने अन्तरराष्ट्रीय पर्पल फ़ेस्ट 2025 में केन्द्रीय मंच हासिल किया. भारत के सबसे बड़े विकलांग समावेशन उत्सव में, GAPC के चौथे संस्करण ने दुनिया भर के विकलांग कलाकारों की रचनात्मकता का जश्न मनाया और दिखाया कि कला की भाषा सीमाओं से परे होती है.