Monsoon 2025 : मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों में केरल में अच्छी बारिश हुई, जिससे मानसून के आगमन की पुष्टि हुई। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए थे और सतह के पास 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं बह रही थीं। आईएमडी ने कहा, “इन स्थितियों को देखते हुए, दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक रूप से 24 मई को केरल पहुंच चुका है