के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में अपराधियों को न तो सरकार का डर है और न ही पुलिस का। पलानीस्वामी ने एक गंभीर घटना का जिक्र करते हुए बताया कि त्रिची–चेन्नई हाईवे पर बदमाशों ने एक पुलिस वाहन पर देसी बम फेंके। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना हुई, उसी दौरान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों की तारीफ कर रहे थे