हिन्दी भाषा, भारत की जीवंत सांस्कृतिक पहचान का पर्याय है, जिसने भौगोलिक सीमाओं को पार करते हुए विविधतापूर्ण दृष्टिकोणों और विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों व विरासतों को आपस में जोड़ने में एक सूत्रधार की भूमिका निभाई है. विश्व हिन्दी दिवस के सिलसिले में, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन द्वारा सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिन्दी के भाषाई और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई.