US NSA Mike Waltz: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति का चुनाव जीतते ही अपना अजीत डोभाल ढूंढ लिया है। उन्होंने माइक वॉल्ट्ज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है। माइक चीन के बड़े आलोचक हैं। इससे ड्रैगन की टेंशन बढ़ सकती है। ट्रंप के वफादार वॉल्ट्ज ने नेशनल गार्ड में कर्नल के रूप में भी काम किया है। वॉल्ट्ज ने भारत और अमेरिका के रिश्तों में अहम भूमिका निभाई है