US President: अमेरिका में कोई शख्स अधिकतम दो बार ही राष्ट्रपति पद पर रह सकता है। यह सीमा अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के जरिए लगाई गई है। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार और यानी तीसरे कार्यकाल को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि खास बात ये है कि संवैधानिक रोक के बावजूद दो से अधिक बार एक शख्स अमेरिका में राष्ट्रपति रह चुके हैं