ट्रंप ने तीन देशों- कनाडा, मैक्सिको और चीन पर फिर से टैरिफ लगा दिया है। कनाडा और मैक्सिको पर उन्होंने 25% और चीन पर 10% टैरिफ का ऐलान किया है। इससे आज पूरा ग्लोबल शेयर मार्केट्स कांप गया। लेकिन यहां असल सवाल यह है कि आखिर भारत पर, और खासतौर से भारत की इकोनॉमी और उसके शेयर मार्केट पर ट्रंप के इन ऐलानों से क्या असर पड़ेगा। क्या इसमें नुकसान होगा या फिर कुछ फायदे वाली भी बात है?