Dolly Khanna Portfolio: दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने स्मॉलकैप कंपनी Rain Industries में हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.7% हो गई है। इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹122.7 करोड़ है। जून तिमाही में उनके पास कंपनी के शेयर नहीं थे। हालांकि, मार्च 2026 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी थी।