नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) पहले ही भारत में एक ओरल दवा सेमाग्लूटाइड बेचती है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए है। अब डेनमार्क की इस फार्मा कंपनी ने भारत में वजन कम करने वाली दवा वीगोवी (Wegovy) लॉन्च की है। क्रोनिक वेट मैनेजमेंट और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के लिए वेट मैनेजमेंट की वीगोवी पहली और इकलौती दवा है। जानिए कि यह कब से मार्केट में मिलने लगेगी?