जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बहादुर पुलिसकर्मी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के कांस्टेबल अमजद अली खान सोआन जंगल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए।