मुंबई। मुंबई के मलाड ईस्ट में एक बंद पड़े डेकेयर सेंटर से अचानक तेज बदबू आने के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिल्डिंग के बाहर 'डेकेयर सेंटर। जल्द ही खुलेगा।' का बोर्ड लगा था, लेकिन काफी समय से वहां किसी तरह की एक्टिविटी नहीं हो रही थी। सेंटर का मेटल गेट भी बंद रहता था। आसपास रहने वाले लोगों को कुछ दिनों से अंदर से लगातार बदबू महसूस हो रही थी। जब बदबू इतनी बढ़ गई कि लोगों का वहां रहना मुश्किल होने लगा, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।