विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में घातक इबोला बीमारी की चपेट में आई चार नर्स, इस संक्रमण से ठीक हो गई हैं और उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. देश के पूर्वी हिस्से में स्थित अनेक प्रान्त इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो नामक प्रकार की चपेट में हैं, जिसके बाद इसे अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया गया था.