केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक सप्लीमेंट्री बजट के तहत, डिफेंस बजट में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राशि आवंटित कर सकती है। सरकारी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। अगर इस अतिरिक्त राशि को मंजूरी मिल जाती है, तो इसके साथ वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल डिफेंस बजट 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा