3 unbreakable WWE Records : वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के सुपर स्टार रेसलर रैंडी ऑर्टन के नाम 3 बड़े रिकॉर्ड हैं, जिसका टूटना लगभग नामुमकिन है. अमेरिका के इस रेसलर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग कई दिग्गजों को मात दी है. ऑर्टन डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में चैंपियन बनने वाले सबसे युवा रेसलर हैं. उन्होंने 24 साल की उम्र में चैंपियन बनकर डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में खलबली मचा दी थी. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप खिताब अपने नाम की थी.