अमेरिका में कानून तोड़ने वाले विदेशी नागरिकों का वीजा हमेशा के लिए रद्द हो सकता है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक बयान जारी करके ये चेतावनी जारी की है। दूतावास ने साफ कहा है कि अगर कोई विदेशी नागरिक अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसका वीजा आजीवन रद्द किया जा सकता है