वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड का जश्न अब मैदान से निकलकर टैटू स्टूडियो तक पहुँच गया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने फाइनल में अपनी धमाकेदार कप्तानी से इतिहास रच दिया, अब उस सुनहरी जीत को अपनी त्वचा पर हमेशा के लिए अमर कर चुकी हैंस्मृति मंधाना भी अपनी बांह पर एक नया ‘विश्व कप’ टैटू दिखाती नज़र आईं. टैटू बनवाने के तुरंत बाद, हरमनप्रीत और उनकी टीम की साथी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुँचीं.