Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पुणे दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के नीचे बनी ट्रॉली में लेटकर सफर करता हुआ पकड़ा गया। जब यात्रियों ने उसे जबरदस्ती ट्रेन से उतारा, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह इटारसी स्टेशन से करीब 290 किमी दूर से इस खतरनाक तरीके से यात्रा कर रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, दानापुर एक्सप्रेस में सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारियों द्वारा नियमित अंडर गियर चेकअप के दौरान कर्मचारियों को कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर वे चौंक गए। कर्मचारियों ने ट्रेन के एस-4 कोच के नीचे एक व्यक्ति को लेटका हुआ पाया गया। यह देखकर हैरान कर्मचारियों ने तुरंत आरपीएफ को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचने पर आरपीएफ अधिकारियों ने उस व्यक्ति को गाड़ी के नीचे से जबरन बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।
ट्रेन की ट्रॉली में कैसे घुसा ये शख्स ?
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति नशे की हालत में दिख रहा है और ट्रेन के नीचे एक शख्स लटका हुआ है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति कहां का है या वह ट्रेन की ट्रॉली में कैसे घुसा, लेकिन उसने इटारसी से ट्रेन में चढ़ने की बात स्वीकार की। रेलवे सुरक्षा बल ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर गहरी चिंता जताई. उनका मानना था कि अगर कोई अनहोनी हो जाती, तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। युवक ने बताया कि वह इटारसी से ट्रॉली में छिपकर यहां तक आया है।
रेलवे अधिकारियों ने जताई चिंता
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंप दी गई है। रेलवे प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई है। यह घटना न केवल हैरान करने वाली है बल्कि एक चेतावनी भी है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- साधारण परिवार से उठकर…