Trump vs Elon Musk | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की एलन मस्क द्वारा तीखी आलोचना किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ हमेशा से बिल के प्रमुख प्रावधानों से अवगत थे- विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने उनकी बहुत मदद की है.