Britain-Ukraine Agreement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका ने यूक्रेन को तगड़ा झटका दिया है। इसके बाद ब्रिटेन ने यूक्रेन को गले लगाया है। ब्रिटेन ने यूक्रेन का समर्थन किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने लंदन में होने वाले अहम शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन की रक्षा में यूरोप की भूमिका पर चर्चा की