Trump-Putin Meeting | अलास्का में लगभग तीन घंटे तक चली शिखर वार्ता के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जो सिर्फ कुछ मिनट ही चली। इस दौरान किसी समझौते की घोषणा नहीं की गई और न ही किसी नेता ने सवालों के जवाब दिए। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वे और पुतिन समझौते पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके बीच एक ‘सहमति’ बन गई है।