अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह जब अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रूथ’ पर निवेशकों को शेयर मार्केट में खरीदारी की सलाह दी, तो उस वक्त शेयर बाजार भारी उठापटक के दौर में था। ट्रंप ने लिखा, “THIS IS A GREAT TIME TO BUY!!! DJT” यानी “यही खरीदारी का सबसे शानदार मौका है। डीजेटी।” इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद शेयर बाजार का पूरा माहौल बदल गया