डोनाल्ड ट्रंप ने अंटार्कटिक के दो द्वीपों -हर्ड आइलैंड और मैकडोनॉल्ड पर भी 10 फीसदी टैरिफ लगाया है। बर्फ से ढके इन इलाकों में सिर्फ ग्लेशियर, पेंग्विन और सील नजर आते हैं। ये दोनों द्वीप आस्ट्रेलिया से करीब 4,000 किलोमीटर दूर स्थित हैं। आस्ट्रेलिया में पर्थ से यहां पहुंचने में बोट से दो हफ्ते का समय लग जाता है