अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिक्स देशों को अमेरिका से 100 पर्सेंट टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रिक्स देश (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) अपनी करेंसी तैयार कर सकते हैं, ट्रंप ने कहा, ‘ इन देशों के साथ ट्रेडिंग 100% टैरिफ के साथ होगी।’ ट्रंप इससे पहले ब्रिक्स के तीन संस्थापक सदस्यों चीन, ब्राजाली और भारत पर ऊंचा टैरिफ लगाने का आरोप लगा चुके हैं